Manavsewatrust

सीएम सुक्खू ने नवाजे देवली वृद्धाश्रम के आश्रम सहायक कर्मचारी जमनू राम

समाज के आधार स्तंभ वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और कल्याण को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राजधानी शिमला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपनाए गए वृद्धाश्रम देवली जिला बिलासपुर के बुजुर्गों की सेवा करने वाले आश्रम सहायक कर्मचारी जमनू राम को उनके सराहनीय एवं बेहतर कार्य के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा सम्मानित किया गया। जमनू राम को हिमाचल प्रदेश के मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा जिला बिलासपुर के देवली गांव में अपनाए गए वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की देखभाल व सेवाएँ राज्य स्तर पर बेहतर देने के लिए जमनू राम को सम्मानित किया गया। मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल ने इस उपलक्ष्य के लिए बहुत गर्व महसूस किया और ट्रस्ट की ओर से रमेश बंसल कल्याण अधिकारी बिलासपुर, जिलाधीश राहुल कुमार एवं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। इस उपलक्ष्य पर जमनू राम का शिमला से वापस आश्रम पहुंचने पर मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक और अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल और उपाध्यक्ष मानसा राम, मुख्य सलाहकार लेख राम सैन और समन्वयक रच्छपाल सिंह व आश्रम के सभी कर्मचारियों व बुजुर्गों के द्वारा उनके सराहनीय और बेहतर कार्य के लिए अपना घर वृद्धाश्रम देवली में उनका भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *